बच्चों की अदला- बदली

बच्चों की अदला- बदली

बच्चों की अदला- बदली


बच्चे बदल जाने पर डी.एन.ए टेस्ट

बच्चे बदल जाने की खबर से परेशान एक अंधी महिला , जिसका कोई नही है,सोच रही है-
डी.एन.ए टेस्ट की क्या जरूरत थी, फलाने डाॅक साहब भले मानुष थे। उन ने चीख चीख के ये पुष्टि की थी कि "रिया लाल ड्रग्स प्रसाद गाँजा कुमार कंगना कुमार बॉलीवुड सिंह" ही मेरा असली बच्चा है। वो तो इस बात को मनवाने के लिए मारपीट भी कर चुके हैं। 
ऐसे डॉक्टर बड़ी किस्मत से मिलते है। 
भला वो कैसे झूंठ बोल सकते हैं। 

महिला बड़े भारी मन से नये डॉक्टर से पूछे पड़ती है-

डाॅक साहब ई बताइये अगर मेरा बच्चा बदला होगा तो किस के बच्चे से बदला होगा? 
डॉक्टर- अब ये तो उस युवती, जिसकी तुम्हारे साथ डेलिवरी हुई थी और उसके बच्चे का डी.एन.ए टेस्ट  करवाने के बाद ही पता चलेगा! 
महिला- उ औरत कौन है ? 
डॉक्टर- बड़ी मेम है! बहुत पढ़ी लिखी! 
उसका बेटा भी है उसका नाम " बेरोजगारी प्रसाद भुकमरी लाल प्राईवेटाईजेसन कुमार" है। 
तुम चिंता मत करो, कल सब पता चल जाएगा! 
महिला परेशान है ये सोच कर कि अब कल क्या होगा? 
शायद उसे आज नींद ना आए। 

बाकी उसके डी एन ए जाँच की जिम्मेदारी आप पे सौंपता हूँ। 
आपको करना क्या होगा? 
उस महिला के असली बच्चे का पता लगाना है। 

उत्तर जरूर भेजें, मैं आपकी बाट कॉमेंट सेक्शन में देख रहा हूँ। 
धन्यवाद। 
















Related Posts

2 Responses to "बच्चों की अदला- बदली"

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel